Video

Advertisement


जनता को धोखा देना कांग्रेस की आदत: गृहमंत्री मिश्रा
bhopal, Cheating the public ,Home Minister Mishra

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए है। उन्होंने कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस लगातार धोखा देने का काम कर रही है। अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर गाने गाकर तंज कसा है।उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने हद कर दी। चुनाव में बिजली बिल माफ करने का वादा किया और जीतने के बाद बिजली के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही है वादा खिलाफी करना। वे लगातार जनता को धोखा दे रहे हैं। धोखा देना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को, किसान को, नौजवानों को सबको धोखा दे रही है। कसमें वादे, प्यार वफा सब बातें है, बातों का क्या यह गाना कांग्रेस पर सटीक बैठता है। ठीक उसी प्रकार बीते चुनाव में मप्र में भी कांग्रेस ने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51 हजार देने का वादा किया था। वचन पत्र में कहा था कि पेट्रोल डीजल की कीमत कम करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर मुस्लिम लीग की प्रशंसा करते हैं और इनकी पार्टी हिन्दुस्तान में भगवा को आतंकवाद बताती है। वहीं अमरीका की हमारी बारे में राय भी जान लें, जिस अमरीका में राहुल गांधी हमारी आलोचना कर रहे हैं, राहुल गांधी जी सुनो, उसी अमरीका की हमारे बारे में राय है कि भारत का लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ है, सबसे मजबूत है, चाहें तो दिल्ली में जाकर देख लें।

Kolar News 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.