Video

Advertisement


सावन की सवारी शुरू होने से उज्जैन में लगे सख्त रूल्स
महाकाल क्षेत्र को नो व्हीकल जोन करने के निर्देश

सावन आने में कुछ ही महीने बचे है.अब इसको लेकर महाकाल नगरी में तैयारी शुरू हो गई है.महाकालेश्वर बाबा की सावन की पहली सवारी इस बार 10 जुलाई को निकलेगी। प्रयास किए जा रहे हैं कि इससे पहले ही महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाए। ऐसे में मंदिर के आसपास के दो से तीन किमी के दायरे में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यहां केवल ठेके के यानि अनुबंधित 250 ई-रिक्शा ही चलेंगे। इनके लिए यूसीटीसीएल ने टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। उम्मीद हैं टेंडर एक सप्ताह में खुल जाएंगे। इसके बाद नो व्हीकल जोन की सीमा भी स्पष्ट कर दी जाएगी।महाकाल लोक लोकार्पण के बाद से मंदिर दर्शन के लिए और महालोक घूमने आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। औसतन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना महाकाल क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में चक्काजाम की स्थिति आम हो गई हैं। प्रमुख अवसर और पर्व-त्योहार पर तो भीड़ प्रबंधन करना, ट्रैफिक संभालना मुश्किल हो जाता हैं। इन तमाम परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल क्षेत्र को नो व्हीकल जोन करने के निर्देश दिए थे।उपाय सुझाया था कि मंदिर के आसपास एक दायरे तक केवल अनुबंधित ई-रिक्शा के ही संचालन की व्यवस्था की जाएं। इस नई व्यवस्था के लिए उन्होंने आरटीओ, यातायात, नगर निगम व स्मार्ट सिटी को आपसी समन्वय के लिए कहा था। इसी कड़ी में यूसीटीसीएल ने 250 ई-रिक्शा को अनुबंधित करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में टेंडर खुल भी जाएंगे।

Kolar News 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.