Video

Advertisement


चुनाव के पहले भाजपा में नियुक्ति और पद से हटाने का कार्य तेजी से जारी
बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे को पद से हटाया

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में नियुक्ति और पद से हटाने का कार्य तेजी से जारी है। नर्मदापुरम में भी गुरुवार को दो मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के बेटे विकास नारोलिया को हटाकर पार्षद पति को रोहित गौर को मंडल की जिम्मेदारी दी है। पिपरिया ग्रामीण मंडल में खूबचंद रघुवंशी को हटाकर प्रशांत रघुवंशी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ महीने पहले बनवारी गांव से सरपंच व मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी के अपने 25 साथियों के साथ सामूहिक इस्तीफा वायरल हुआ था। जिसमें जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल से प्रताड़ित होकर इस्तीफा देने की बात लिखी थी। हालांकि इस्तीफा का पत्र फर्जी निकला था।इधर नर्मदापुरम नगर मंडल में नया अध्यक्ष बनने से कई सवाल खड़े हो रहे है। अगले 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारोलिया भाजपा से चुनाव में दावेदारी कर सकती है। ऐसे में चुनाव से पहले उनके बेटे को अचानक पद से हटाएं जाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।इस मामले में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास नारोलिया से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे हटाया नहीं गया, मैंने स्वयं एक महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा मौखिक था, वो इसलिए कि मम्मी प्रदेशाध्यक्ष है। उनका कार्य क्षेत्र बड़ा है। साथ ही परिवार की जिम्मेदारी भी है। परिवार की जिम्मेदारी और मम्मी का कार्य संभालना था, इसलिए मैंने मौखिक तौर पर मंडल अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कहीं थी।

Kolar News 2 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.