Video

Advertisement


सीएम शिवराज के पास 9 करोड़ की संपत्ति कहां से आई- मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
ब इंजीनियर से लेकर मुख्यमंत्री तक 8 जगह पर पैसा बंटता है

चुनावी साल चल रहा है.इस दौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जगह-जगह घूम रहे हैं.और भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं.खंडवा में दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यहां जनपद के सब इंजीनियर से लेकर मुख्यमंत्री तक 8 जगह पर पैसा बंटता है। नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान जब मैं CM शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत पहुंचा, तो सड़कें और गांव डंपरों से पटे हुए थे। CM ने शपथपत्र में 9 करोड़ की संपत्ति बताई है। उन्होंने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। हमारी सरकार आती है तो एक-एक भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश दौरे पर हैं। आज खंडवा में कांग्रेस संगठन से चर्चा से पहले पूर्व मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, किसान की आय दोगुनी करने का दावा करने वाले खुद की आय बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार 5 साल के लिए चुनी गई थी। भाजपा वाले हमारे से 15 महीने का हिसाब मांगते हैं। मैं शिवराज को चैलेंज करता हूं कि वे बताएं अपने 20 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा। दिग्विजय सिंह ने 10 साल में इंदिरा सागर सहित कई परियोजनाएं दी हैं। मुझे मिस्टर बंटाधार कहते हैं। इनके लोग ठेकेदार बने हुए हैं।‌ ऐसी कोई योजना नहीं बची, जो बंटाधार की भेंट नहीं चढ़ी।बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस करेंगेदिग्विजय ने कहा, मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाएगा, जिन्होंने पाकिस्तान की ISI एजेंसी के लिए जासूसी का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के प्रकरण की पोल खोली जाएगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है। भारत की राष्ट्रपति झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती हैं, लेकिन दिल्ली में रहते हुए राष्ट्रपति भवन का उद्घाटन नहीं कर सकतीं। पहले राष्ट्रपति को आदिवासी बताकर श्रेय लिया और अब मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद उद्घाटन कर रहे हैं। उनकी फ्रेम इस तरह बनती है कि फोटो में कोई दूसरा नेता नहीं नजर आता है।दिग्विजय सिंह ने गौरीकुंज सभागार में कांग्रेस संगठन की बैठक ली। यहां विधानसभा के दावेदारों से वन टू वन चर्चा की। बैठक कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से की। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने बड़ाबम स्थित उद्यान में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान जिला प्रभारी कैलाश कुंडल, शहर अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा, राजनारायण सिंह, अवधेश सिंह सिसौदिया, अजय ओझा, बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, अणिमा उबेजा, रचना तिवारी आदि मौजूद थे।

Kolar News 27 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.