Video

Advertisement


मुरैना में कांग्रेस ने घेरा SDM कार्यालय
कांग्रेस ने भाजपा व जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

मुरैना के जौरा में गुरुवार को हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने SDM कार्यालय का घेराव किया। घेराव के बाद मांग को लेकर SDM अरविंद माहौर को ज्ञापन सौंपा। घेराव करने के पीछे मुख्य उद्देश्य जौरा विधानसभा में मौजूद पोलिंग बूथों को बदलना है। जिन बूथों को बदला गया है वे मतदाताओं के गांवों से 15 से 16 किलोमीटर दूर हैं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश हैं कि उन्हें मतदान से वंचित किया जा रहा है क्योंकि न वे इतनी दूर जा सकेंगे और न ही वोट डाल पाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित जौरा व पहाड़गढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष मुख्य रुप से मौजूद थे।बता दें, कि जौरा विधानसभा में पोलिंग बूथ को हटाने का यह निर्णय SDM जौरा अरविंद माहौर द्वारा लिया गया है, लेकिन लोगों की माने तो इसमें भाजपा का हाथ है। भाजपा नहीं चाहती कि इन पोलिंग बूथों पर मतदान हो जिससे उनके वोट कट जाएं। जैसे ही, पोलिंग बूथ बदलने का आदेश अस्तित्व में आया कांग्रेस ने इसके खिलाफ हल्ला बोल दिया।कांग्रेस के पदाधिकारी व नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग गुरुवार को जौरा में एकत्रित हो गए। वहां से सीधा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इतनी बड़ी भीड़ देखकर SDM कार्यालय के लोग सकते में आ गए तथा बाद में एसडीएम अरविंद माहौर बाहर निकल कर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।शासन के आदेश पर बदले जाने वाले इन पोलिंग बूथों की नई जगहों के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा व जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीण व आदिवासी इन पोलिंग बूथों को हटाने की मांग पर अड़ गए हैं।

Kolar News 25 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.