Video

Advertisement


केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सपत्नीक किए भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain, Union Minister Piyush Goyal , Lord Mahakal

उज्जैन। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रविवार को सपत्नीक उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने सोला पहनकर गर्भगृह में भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान की आराधना की। उन्होंने ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए माला जपी और उसके बाद नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गोयल रविवार सुबह दिल्ली से विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आए और यहां से सीधे उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा गोयल भी उनके साथ थीं। यहां पंचामृत पूजन अभिषेक के बाद उन्होंने नंदी हॉल में भगवान का ध्यान किया और इसके भाग भोग आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल मौजूद थे। मंदिर समिति की ओर से उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

 

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल धर्मपत्नी सीमा गोयल के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद मंदिर में स्थित अन्य देवस्थलों पर भी पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाकाल लोक पहुंचे, जहां उन्होंने ई-कार्ट से महाकाल लोक का भ्रमण किया और इसकी खूबसूरती की तारीफ भी की।

Kolar News 21 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.