Advertisement
इंदौर में रविवार को एक अनूठा इवेंट होगा। जहां सिंगल यूज प्लास्टिक को फेयरवेल देने के लिए सबसे बड़ी पोहा पार्टी होगी। इवेंट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई एक्टिविटी भी यहां होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ भी यहां दिलाएंगे।इस इवेंट को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया से लेकर शहर में कई जगह इस इवेंट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दशहरा मैदान पर होने वाले इस इवेंट में एक एरिया ऐसा भी रहेगा, जहां लोग अपने घर से सिंगल यूज प्लास्टिक लाकर इसमें डालेंगे और दोबारा सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लेंगे।नगर निगम और माय एफएम द्वारा इसे ऑर्गेनाइज किया है। सुबह 6 बजे इस इवेंट की शुरुआत होगी, जो करीब दो घंटे का रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के फेयरवेल के साथ ही यहां लोगों के लिए पोहा पार्टी का भी इंतजाम किया गया है। लोग यहां सिंगल यूज प्लास्टिक को फेयरवेल देने के साथ पोहा पार्टी का आनंद भी ले सकेंगे। इसके अलावा भी यहां कई एक्टिविटी रखी गई है।इस इवेंट में आने वाले इंदौरियों के लिए जुम्बा सहित कई एक्टिविटी रखी गई है। इसमें फन एक्टिविटी भी रखी गई है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। इस इवेंट में माय एफ के आरजे नवनीत, आरजे रफ्तार सहित उनकी टीम शामिल रहेगी।दशहरा मैदान में एक जगह ऐसी बनाई जा रही, जहां पर लोग अपने प्रतीकात्मक रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक लाकर यहां डंप कर सकेंगे। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की शपथ भी इंदौरियों को दिलाई जाएगी। इस इवेंट में मेयर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मेयर मालिनी गौड़ सहित मंत्री तुलसी सिलावट शामिल होंगे।यहां आने वाले इंदौरियों के लिए सबसे बड़ी पोहा पार्टी भी यहां रखी गई है। यहां फन एक्टिविटी के साथ ही लोग पोहा पार्टी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। पोहा पार्टी के लिए करीब दो से ढ़ाई क्विंटल पोहा का इस्तेमाल किया जाएगा। ढ़ाई हजार से ज्यादा प्लेट यहां पोहा रहेगा। यदि इससे ज्यादा भी लोग पहुंचे तो उनके लिए भी पोहे की व्यवस्था की जाएगी।
Kolar News
20 May 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|