Video

Advertisement


कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ‘कमीशन नाथ’ की भूमिका में थे: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,Kamal Nath ,Vishnudutt Sharma

भोपाल। 15 महीने वाली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ‘कमीशन नाथ’ की भूमिका में थे। उस सरकार ने मध्यप्रदेश को लूटने का काम किया। जिन लोगों ने वल्लभ भवन को कमीशन खोरी और वसूली का अड्डा बना दिया था, ऐसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मध्यप्रदेश में 64 हजार बूथों पर एक्सपोज करने का काम करेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह तय किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

 

अबकी बार 200 पार, बंटाढार से आर-पार

शर्मा ने कहा कि आज भाजपा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक में उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकमत से यह तय किया है कि अबकी बार 200 पार और मिस्टर बंटाधार से आर-पार। उन्होंने कहा कि जिस मध्यप्रदेश को मि. बंटाढार ने दुरावस्था में पहुंचा दिया था, भाजपा सरकार ने उसे विकसित मध्यप्रदेश बनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। साथ ही हमने संकल्प लिया है कि आगामी 2023 के चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे।

घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के दौरान झंडे के साथ गांव-गांव में, घर-घर में जाकर बताएंगे। इस अभियान में हम प्रबुद्धजन से लेकर युवाओं तक को साथ लेंगे। इस अभियान को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई है और इसे लेकर एक व्यापक रणनीति बनाई गई है। एक-एक कार्यकर्ता ने आज यह तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन बदलने का जो अभियान चलाया गया है, विकास के मुद्दे पर जो देश में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है और विकास के नए आयाम बने हैं, भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पानी से लेकर विकास के जो काम हुए हैं, उन सभी उपलब्धियों को हम जनता तक पहुंचाएंगे।

Kolar News 20 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.