Video

Advertisement


मप्र की संस्कृति एवं विरासत से प्रभावित हुए म्यांमार के प्रतिनिधि
bhopal, Representatives of Myanmar , Madhya Pradesh

भोपाल। म्यांमार के संस्कृति मंत्रालय के छह प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बौद्ध धर्म, स्तूप, कला एवं संस्कृति की शिक्षा और अनुसंधान के लिए मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान विश्व धरोहर स्थल साँची एवं भोपाल का भ्रमण किया। एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिनिधियों को साँची के स्तूप और भोपाल के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में बौद्ध धर्म की शिक्षा, उपदेश और सिद्धांत समझने का मौका मिला है। भगवान बुद्ध के शांति, मानवता, विश्व कल्याण के संदेश और उपदेश के विस्तार के लिए साँची में बने स्तूप से सभी प्रभावित हुए।

 

 

इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ये परिचय यात्राएँ (फैम ट्रीप) हमारे और इन एशियाई देशों के बीच घनिष्ठ संबंध स्थापित करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करती हैं। भारत और एशिया के पर्यटन क्षेत्र में सद्भाव और विकास सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे की संस्कृतियों और मूल्यों को साझा करना प्रमुख उद्देश्य है।

 

 

भ्रमण के बाद म्यांमार से आए प्रतिनिधियों का स्वागत भोपाल के होटल पलाश में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के उप संचालक युवराज पडोले ने स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया।

Kolar News 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.