Video

Advertisement


शिवराज के गृह क्षेत्र में होगा देवी महालोक का निर्माण
सीएम हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया

सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में स्थित सलकनपुर में देवी महालोक बनाया जा रहा है। सलकनपुर में 29 से 31 मई तक होने वाले देवी लोक महोत्सव की तैयारियों को लेकर सीएम हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान, किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने मां विजयासन की चरण पादुका स्थापित कर रथ को रवाना किया। सीहोर जिले के गांवों में यह रथ घूमकर हर घर से एक ईंट संग्रहित करेगा। इन ईटों को देवी महालोक के निर्माण में लगाया जाएगा।महिला - पुरुष भजन मंडलियों को एक-एक लाख के पुरुस्कारसीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 29-30 और 31 मई को मंदिर परिसर में अलग-अलग उत्सवों के आयोजन होंगे। 29 मई को कलश एवं व पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता, रंगोली, मिट्‌टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता। महिला भजन मंडलों के भजन, बहनों के भजन मंडल जो प्रथम, द्वितीय आएंगे उन्हें पुरुस्कार दिए जाएंगे।सीएम ने कलेक्टर से कहा मैं उपहार की राशि बदलकर 21 हजार से प्रथम पुरुस्कार एक लाख, द्वितीय 51 हजार और तृतीय पुरुस्कार 25 हजार रुपए बतौर पुरुस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।30 मई को 6 साल से 12 साल और 12 से 18 साल की बेटियों द्वारा माता का श्रृंगार किया जाएगा। 51 हजार दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। इनको भी 21 हजार और 11 हजार के पुरुस्कार दिए जाएंगे। पुरुष भजन मंडलियों को प्रथम पुरुस्कार के लिए एक लाख तय किया था। पुरुषों को एक लाख 51 हजार बतौर प्रथम पुरुस्कार दिए जाएंगे। दूसरा पुरुस्कार एक लाख और तीसरा पुरुस्कार के तौर पर 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Kolar News 17 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.