Video

Advertisement


आप ने भी उठाई पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग
bhopal, AAP ,old pension scheme

भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांग को लगातार दरकिनार कर रही है। क्या कर्मचारियों की परेशानी सरकार को नहीं दिखती?

 

रानी अग्रवाल ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। पहले तो जीवनभर उनसे सेवा ली गई, उसके बाद जब सेवानिवृत हुए, बुढ़ापे का समय आया तो उन्हें ऐसे ही बेसहारा छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग, हर तबका प्रदेश सरकार से नाराज है। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी अपनी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है लेकिन सरकार गुरूर में मस्त है। भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के साथ धोखा और वादाखिलाफी की है।

 

रानी अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है और जनता सब समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कर्मचारी वर्ग सरकार की तानाशाही का जवाब भाजपा को हराकर देगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है। प्रदेश में आप की सरकार आई तो कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

Kolar News 17 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.