Video

Advertisement


नर्मदा नदी में डूबने से हुई भाजपा नेता के बेटे की मौत
नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर नहाने गए थे

जबलपुर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष का इकलौते बेटा और उसका दोस्त नर्मदा में डूब गए। हरदा में 3 नाबालिग की अजनाल नदी में डूबने से जान चली गई।पहली घटना जबलपुर में सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल के इकलौते बेटे अतुल पटेल (24) अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर नहाने गए थे। एक दोस्त अनुराग लोधी उर्फ सत्यम (23) को तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान वह बहने लगा। उसे बचाने की कोशिश में अतुल भी गहराई में चला गया।तिलवारा थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, पर्यटन निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने घटना पर खेद जताया। विधायक अजय विश्नोई ने आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

Kolar News 14 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.