Video

Advertisement


गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने किया अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेसियों  ने आप लोगों से झूठ बोला है

गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने अपने गृह क्षेत्र दतिया में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। गृहमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा की भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही दलित वर्ग का सम्मान किया है। शासन की योजनाओं का लाभ सबसे अधिक दलित वर्ग को मिल रहा है। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव आते ही आपके दरवाजे पर आयेंगे। और संविधान बदलने व आरक्षण खत्म होने की बात आपसे करेंगे। पहले भी कांग्रेसियों  ने आप लोगों से झूठ बोला है।जिस कारण भारतीय जनता पार्टी के वोटों का नुकसान हुआ है। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी दलित वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।  वह हमेशा दलितों का शोषण करती आई है। गृहमंत्री ने कहा की  भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 200 प्रतिमाएं अंबेडकर की लगाई है। लेकिन कांग्रेस ने इसपर भी सवाल उठाया है। अब में उनसे पूछना चाहता हूँ। भले ही भारतीय जनता पार्टी ने 200  प्रतिमाएं   नहीं लगाई हो। लेकिन आपने एक भी प्रतिमा लगाई है क्या...आपको तो हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करना और झूठ बोलना आता है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं विदेश में भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों का सम्मान किया है। कांग्रेस तो सिर्फ इनको अपना वोट बैंक समझती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी उनकी सेवा करती है। वहीं इस कार्यक्रम में समाजसेवी चतुर्वेदी गौतम ने कहा की हम बाबासाहेब अंबेडकर को भगवान की तरह मानते है। और भारतीय जनता पार्टी उनकी मूर्ति लगाकर हमें अपने भगवान की पूजा करने का मौका दे रही है। 

 

Kolar News 14 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.