Video

Advertisement


भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई शिवराज सरकार: आम आदमी पार्टी
bhopal, Shivraj government ,Aam Aadmi Party

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर रोज नए-नए मामलों के खुलासों पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश में हर रोज किसी अफसर,कर्मचारी के पास अकूत संपत्ति का खुलासा हो रहा है। आखिर सवाल है कि अफसरों और कर्मचारियों के पास अकूत दौलत आई कहां से।

 

 

रानी अग्रवाल ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि संविदा पर काम करने वाली एक असिस्टेंट इंजीनियर के पास 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिलना वाकई हैरान करने वाला है। आखिर इतनी संपत्ति एक संविदा इंजीनियर ने जोड़ी कैसे? आखिर इंजीनियर को किसका संरक्षण मिला हुआ था? भ्रष्टाचार के काले खेल में और कौन कौन इंजीनियर के साथ सहभागी है? सरकार को इन सब बातों की जांच करानी चाहिए। महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करने वाले किसी कर्मचारी के पास करोड़ों की संपत्ति निकलना ये साबित करता है कि सरकार की नाक के नीचे कितनी धांधली चल रही है।

 

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि भ्रष्टाचार के मामलों का लगातार खुलासा तो होता है लेकिन भ्रष्ट अफसरों,कर्मचारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। खुलासे के बाद अफसरों,कर्मचारियों को कुछ दिन के लिए पद से हटाया जाता है लेकिन उन्हें फिर से मलाईदार पोस्ट देकर उपकृत करने का काम सरकार करती है।

 

 

सिंगरौली महापौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक संविदा इंजीनियर इतना बड़ा भ्रष्टाचार करती है और अफसरों को,सरकार को इसकी जानकारी नहीं होती। सच तो ये है कि सरकार को जानकारी होती है लेकिन सरकार उस सच से आंख चुराती है। भ्रष्ट अफसरों, कर्मचारियों को संरक्षण देती है और कोई बड़ी बात नहीं इसमें सरकार के बड़े अफसर भी मिले हों।

 

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि रोज भ्रष्टाचार के नए नए खुलासों से जनता भी सब जान चुकी है। आने वाले वक्त में भ्रष्ट अफसरों, कर्मचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार को जनता उखाड़े फेंकेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो भ्रष्ट कर्मचारी, अफसरों पर कठोर कार्रवाई करेंगे और उनकी संपत्ति राजसात करेंगे।

Kolar News 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.