Video

Advertisement


राम मंदिर और बजरंग बली वोट नहीं दिलाएंगे- प्रवीण तोगड़िया
राम मंदिर और बजरंग बली भी BJP को बचा नहीं पाए

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.अब उन्होंने कर्णाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को BJP के लिए वेकअप कॉल बताया है। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर और बजरंग बली भी BJP को बचा नहीं पाए। यह चिंता की बात है।' भोपाल में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्म बनना ही शर्म की बात है। भविष्य में ऐसी फिल्म न बने, इसलिए एंटी लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाएं।तोगड़िया ने कहा, 'मुझे दर्द है कि बजरंग बली, राम मंदिर भी भाजपा को बचा नहीं पाए। यह खतरे की घंटी है। यह भाजपा के लिए 2024 लोकसभा चुनाव का वेकअप कॉल है। लोगों को रोजगार चाहिए। महंगाई से मुक्ति चाहिए। सुरक्षा चाहिए। किसानों को फसलों के दाम चाहिए। राज्य और केंद्र सरकार के कोटे से 1 करोड़ सरकारी पद खाली हैं। 3 महीने में भर दो, वोट मिलेंगे। किसानों के लिए MSP बनाओ। 70 करोड़ किसानों के वोट मिलेंगे। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम कम करो। पेट्रोल तो हम 60 रुपए लीटर दे सकते हैं। ऐसा करेंगे, तो बिना बजरंग बली का नाम लिए भी वोट मिल जाएंगे।उन्होंने कहा, 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्म बनना ही शर्म की बात है। बहन-बेटियों पर अत्याचार की वाहवाही हो रही है। चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए कि देश में हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। क्या देश में अभी भी हिंदुओं की शर्मनाक स्थिति है? क्या हिंदू लड़कियां शिकार बन रही हैं? वे शिकार बन रही हैं, तभी तो ऐसी फिल्में बन रही हैं। भविष्य में ऐसी कोई फिल्म न बने, इसलिए एंटी लव जिहाद कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं। दो से ज्यादा बच्चे पैदा करें तो उन्हें जेल में डाल दीजिए। हम भी बहन-बेटियों को सुरक्षा की ट्रेनिंग दे रहे हैं।'

 

 

Kolar News 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.