Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विधायक को आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
bhopal, Chief Minister , paid tribute

भोपाल। भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के पहले विधायक रहे रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार सुबह दिवंगत नेता के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री दिवंगत नेता के परिवार से मिले। उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विधायक रमेश शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि आज भोपाल सूना हो गया। गुड्डू भैया नहीं रहे, भरोसा नहीं हो रहा। वह सहज, सरल, विनम्र और हर दिल अजीज थे। पक्ष-विपक्ष में कोई उनका विरोधी नहीं था। छात्र जीवन में हमारे सीनियर थे। हमें छात्र संघों का चुनाव लड़ाया करते थे। किसी भी संगठन का छात्र नेता हो, रात को अगर भूख लगती थी तो गुट्टू भैया के होटल में भोजन करता था। वे सुख-दुख में लोगों का साथ देते थे। उनका अंतिम संस्कार राज्यकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार शाम 4 बजे छोला विश्राम घाट पर किया जाएगा।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा के पूर्व विधायक रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) के भोपाल स्थित निवास पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दीं।

Kolar News 11 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.