Video

Advertisement


फ्लाइट तीन घंटे देरी से पहुंची यात्रियों ने किया हंगामा
indore,Air India flight,created ruckus

इंदौर। दिल्ली से दोपहर में आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके कारण इसी फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों को देरी की सही जानकारी भी नहीं दे पाए। इससे परेशान यात्रियों ने दूसरी उड़ान से मुंबई भेजने के लिए हंगामा किया़, क्योकि कई यात्रियों को मुम्बई से दूसरे देश की फ्लाइट पकड़नी थी।

 

 

इंदौर एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का विमान प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर शाम 4.35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरता है, लेकिन सोमवार को दिल्ली में तकनीकी खराबी के कारण विमान अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण यह तीन घंटा देरी से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। ऐसे में समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि दिल्ली से विमान नहीं आया, तो कंपनी दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को मुंबई पहुंचाए। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने यात्रियों को समझाया।

 

 

दिल्ली से देरी से आए एयर इंडिया के विमान ने इंदौर में 22 मिनट रुकने के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी। इस दौरान इंदौर के यात्रियों को उतारने के साथ ही मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाया गया। आमतौर पर विमान इंदौर में एक घटा रुकने के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरता है। इस बार देरी के कारण विमान को जल्दी रवाना कर दिया गया।

Kolar News 9 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.