Video

Advertisement


लेपा हत्याकांड के फरार आरोपितों पर 30- 30 हजार रुपए का इनाम घोषित
morena, reward declared . Lepa murder case

मुरैना। सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा गांव में शुक्रवार की सुबह हुए खूनी नरसंहार मामले में पुलिस ने रविवार को दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुशांत सक्सेना द्वारा फरार आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेपा हत्याकांड में आरोपित महिला रज्जो देवी एवं पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वीर सिंह तोमर पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं एवं छह आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। इधर पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुशांत सक्सेना द्वारा इनाम की राशि 10-10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30-30 हजार रुपए कर दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लेपा गांव में पुराने विवाद पर से 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिससे पूरे प्रदेश में इस घटना की गूंज हो गई।

Kolar News 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.