Video

Advertisement


बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस जिला दफ्तर में तोड़फोड़
बजरंग दल कार्यकर्ता नाराज हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात से बजरंग दल कार्यकर्ता नाराज हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जबलपुर में जिला कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर हंगामा किया।वहीं घटना के बाद कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल कार्यकर्ता गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। संगठन पर प्रतिबंध की घोषणा से खफा बजरंगदल कार्यकर्ता कांग्रेस कमेटी का दफ्तर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीढ़ियों पर चढ़कर टीनशेड़ को उखाड़ना शुरू कर दिया। तभी कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला।एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि कांग्रेस दफ्तर का ताला तोड़ने और उसमें घुसकर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए प्रदर्शन के वीडियो फुटेज देखकर की जा रही है। कांग्रेस दफ्तर में उपद्रवियों ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे घुसकर तोड़फोड़ कर हंगामा किया था।

 

Kolar News 4 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.