Advertisement
गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर कहा की पूरा देश जनता है खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष नहीं खड़ाऊ अध्यक्ष है। कांग्रेस पार्टी में जो भी निर्णय लेने होते हैं, वो राहुल गांधी लेते हैं या फिर सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा लेती हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पद छोड़ने के ऐलान के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज है। एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग हो रही है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा, संजय राउत ने कहां गलत कहा है! किसी दिन खड़गे जी भी यही बोलने वाले हैं। पूरा देश जानता है वो खड़ाऊ अध्यक्ष हैं। जो भी निर्णय लेने होते हैं वो राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, सोनिया गांधी ही लेते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो खड़गे जी संजय राउत की बात का खंडन करें।शरद पवार के इस्तीफा के बाद प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने सीधे एनसीपी की तुलना कांग्रेस से कर दी। संजय राउत ने कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं। लेकिन उनकी पार्टी सोनिया गांधी की ओर देख रही है। इसलिए एनसीपी का अध्यक्ष कोई भी बने, शरद पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे, उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है। राउत के इस बयान की महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आलोचना की थी।नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा- हमने बात खेत की करी, वो खलिहान पर आ गए। मेरा सवाल बजरंग दल पर था वो हेट स्पीच पर आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने बजरंग दल के बारे ऐसा कब कहा? जैसा कमलनाथ जी कह रहे हैं। बीच-बीच में आप दिग्विजय सिंह को ले आते हैं। पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह हेट स्पीच के चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया हैं।दिग्विजय सिंह ने आज फिर ट्वीट कर लिखा- बजरंग दल ना धार्मिक संघटन है ना राजनीतिक दल है फिर क्या है? शिवराज जी नरोत्तम मिश्रा जी कृपया अपना पुलिस रिकॉर्ड देख लें। दंगा कराने वाले वसूली करने वाले दादागिरी करने वालों व पुलिस के साथ मार पीट करने वालों में कितने बजरंग दल के लोग हैं।कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा- हिन्दुस्तान की राजनीति के सबसे वरिष्ठ नेता जो एक दलित परिवार से निकलकर हिन्दुस्तान की राजनीति में कई बार विधायक, सांसद रहे हैं। खड़गे जी के बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जो बोला है जितनी उनकी राजनीति है, उससे तीन गुना ज्यादा बड़ी उनकी राजनीति है। दलितों का अपमान भाजपा लगातार कर रही है। दलित परिवार के व्यक्ति खड़गेजी जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे नेता का बार-बार अपमान करती है। कर्नाटक की जनता इसका करारा जवाब देगी और भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। उसके बाद देखते हैं नरोत्तम मिश्रा क्या कहते हैं। खड़गेजी हम सबके नेता है, उनको खडाऊ कहने के बजाए उनका सम्मान करें। देश की राजनीति के सबसे बडे़ राजनीतिक दल के वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
Kolar News
4 May 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|