Video

Advertisement


प्रदेश की भाजपा सरकार से हर तबका नाखुश: आम आदमी पार्टी
bhopal, Every section, Aam Aadmi Party

भोपाल। मध्य प्रदेश में अलग-अलग संगठनों और कर्मचारियों के प्रदर्शन और हड़ताल को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग, तबका सरकार की गलत नीतियों से परेशान है और सरकार के खिलाफ मजबूरी में सड़क पर उतर रहा है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में किसान, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग के साथ सरकार ने छलावा किया है और ये बात जनता समझ चुकी है। मध्य प्रदेश में यही वजह है कि अलग-अलग कर्मचारी संगठन, तबका सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 18 लाख लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं या फिर हड़ताल की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि 3 प्रदेश के डॉक्टर्स हों, अतिथि विद्वान हों या फिर संविदा स्वास्थ्यकर्मी सब प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। किसी प्रदर्शन और हड़ताल से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और न ही सरकार को प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। अगर डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर रहेंगे तो फिर स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ेंगी और उसका खामियाजा आम जनता भुगतेगी।

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि पेंशनर्स और कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार पर सत्ता का नशा इस कदर हावी है कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा चाहती है कि प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे लोगों की आवाज दबाकर किसी तरह चुनाव में जीत हासिल की जाए लेकिन कर्मचारी वर्ग सरकार को विधानसभा चुनाव में जवाब देगा।

 

 

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही कर्मचारी विरोधी रही है। भाजपा और कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के साथ हमेशा धोखा किया गया। 15 महीने मध्य प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने भी कर्मचारियों से किया वादा नहीं निभाया। कर्मचारी समझ चुके हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की करनी और कथनी में फर्क है। अबकी बार 2023 के चुनाव में कर्मचारी वर्ग और जनता भाजपा,कांग्रेस को पूरी तरह से नकार देगी।

 

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि कोरे वादे करने वाली और जुमलेबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हम कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर उनकी परेशानियों और मांगों को पूरा करेंगे।

Kolar News 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.