Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रायसेन के समाजसेवियों, जन अभियान परिषद के सदस्यों और पैसा समन्वयकों से संवाद किया। जिसमें सीएम फेलो आदर्श कुमार दुबे, जनसेवा मित्र राहुल लोधी, प्रकाश मीणा, साधना सिंह, शुभाष श्रीवास्तव, निकिता उपाध्याय, शिखा शाक्य, राहुल लोधी, अमित विश्वकर्मा, विकाश लोधी, पूनम,वांशुधा आदि मौजूद रहे।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनसेवा मित्र, जन अभियान परिषद के सदस्य प्रशासनिक टीम के साथ जुनून और जज्बे से बेहतर काम कर रहे हैं। जनता को जागरूक करने और सक्रियता से कार्य करने से नई जागृति पैदा हुई है। कलेक्टर और जनसेवा मित्र समन्वय बना कर कार्य करें।सीएम ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना सेना भी बनाई जाएगी। जिसमें बहनें सामाजिक क्रांति लाएंगी और समाज की विभिन्न कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ काम करेंगी। अभियान में तेजी से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जनता की समस्याओं का निराकरण होगा। जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जनसेवा मित्रों, जन अभियान परिषद, पेसा कोऑर्डिनेटर के बेहतर कार्य की सराहना की।
Kolar News
24 April 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|