Video

Advertisement


शिवराज सरकार की हालत इस बार खराब है- नेता प्रतिपक्ष विधायक गोविंद सिंह
 भाजपा की नाव अब डूबने वाली है

प्रदेश में सरकार की हालत खराब है और भाजपा की नाव अब डूबने वाली है। यह बात नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के विधायक गोविंद सिंह ने कही। वे शुक्रवार को मुरैना आए थे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र व राघौगढ़ से कांग्रेसी विधायक जयवर्धन सिंह भी मुख्य रुप से मौजूद थे। मुरैना से वे जौरा व कैलारस होते हुए सबलगढ़ गए जहां जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।बता दें, कि विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं कांग्रेस खुलकर मैदान में उतर रही है। कांग्रेस के विधायक से लेकर नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तक जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। वे जनता को इस बात का विश्वास दिलाने में लगे हैं कि इस बार हर हाल में कांग्रेस की सरकार आना है। वहीं वे इस बात को भी कहते जा रहे हैं कि भाजपा की नाव डूबने वाली है या फिर सरकार गरीबी व बेरोजगारी को दूर करने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। मुरैना में भी यही देखा गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुरैना से लेकर जौरा, कैलारस व सबलगढ़ तक आम सभाएं कीं तथा हर जगह यही कहते नजर आए कि इस बार हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष व जयवर्धन ने जौरा में नवीन कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। दोनों ने कार्यालय का फीता काटकर उसका उद्घाटन किया। यह कांग्रेस का कार्यालय जेल रोड पर है। इस मौके पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जिताने केलिए पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से कार्य करें। इसके साथ ही वहां कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोबरन सिंह सिकरवार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें मेहनत करने की जरूरत है। जनता की नब्ज साफ इशारा कर रही है कि जनता परिवर्तन चाह रही है, बस मौका है तो हमें जनता की मन की बात को पूरी करने का। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज उपाध्याय ने कहा कि इस बार जौरा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, बस हमें जौरा की जनता के दिल की आवाज को सुनना है।

Kolar News 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.