Video

Advertisement


विधायक संजय शुक्ला ने मनाई परशुराम जयंती
परशुराम की जयंती धूम

देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस कड़ी में मरीमाता चौराहा स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन किया गया। विधायक संजय शुक्ला की ओर से हर साल परशुराम जयंती के मौके पर कई आयोजन यहां किए जाते है।शनिवार को परशुराम जयंती के अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध व फलों के रस से भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। आज के दिन इस प्रतिमा स्थल पर यज्ञोपवीत संस्कार का भी आयोजन किया जाता है, मगर इस साल तारा अस्त होने और मुहूर्त नहीं होने के कारण ये आयोजन नहीं हो रहा है।विधायक शुक्ला ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान परशुराम की आरती की। यहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के आने और भगवान परशुराम के दर्शन करने का सिलसिला जारी है।भगवान परशुराम जयंती के मौके पर शनिवार शाम को बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा संयोजक अभिषेक शर्मा एवं विकास अवस्थी ने बताया शोभायात्रा में भगवान परशुराम की पीतल की चार फीट ऊंची प्रतिमा को रथ पर विराजित किया जाएगा। एक अन्य रथ पर भगवान परशुराम की आठ फीट ऊंची प्रतिमा परशुराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा, विभिन्न मार्ग से होते हुए यात्रा राजबाड़ा पहुंचेगी। यहीं पर शोभायात्रा का समापन होगा।

Kolar News 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.