Video

Advertisement


रानी अग्रवाल का बड़ा बयान कई राजनीतिक दलों के नेता उनके संपर्क में
bhopal,AAP state president

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनाव में टक्कर देने की पूरी तैयारी में है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्हाेंने दावा किया है कि कई राजनीतिक दलों के नेता उनके संपर्क में है और पार्टी में शामिल होना चाहते है।

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए हर वर्ग और तबके के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अलग अलग राजनैतिक दलों के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में सब पार्टी के मंच पर दिखेंगे। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों को देख चुकी है। अब जनता नया विकल्प चाहती है और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रही है।

आप कार्यकारिणी की दूसरी लिस्ट जारी

रानी अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरी लिस्ट आ गई हैं। जिनमें करीब 2,650 लोगों की प्रदेश से लेकर ब्लॉक लेवल पर पदाधिकारी बनाए गए हैं। पहली लिस्ट में करीब 650 लोगों के नाम थे जबकि हाल ही में आई दूसरी लिस्ट में करीब 2000 लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वक्त में सर्किल,गांव और बूथ लेवल पर भी समितियां बनाई जाएंगी।हमारी टीम जितनी बड़ी होगी विधानसभा चुनाव में हमें उतना फायदा मिलेगा। रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी।

Kolar News 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.