Video

Advertisement


रोजा इफ्तार पार्टी के खाने की वजह से 100 लोग बीमार
100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

मुस्लिम भाइयों का रोजा चल रहा है.इसी सिलसिले में देश भर में रोजा-इफ्तार पार्टियों का आयोजन हो रहा है। मंदसौर में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद बुधवार देर रात करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। रात 3 बजे एम्बुलेंस करीब 80 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। अब सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।जिले के गुदरी इलाके में बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में करीब 100-150 लोग शामिल हुए थे। इनमें कई लोगों को उल्टी-दस्त और घबराहट होने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद अधिकांश लोगों को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।बताया जा रहा है कि रोजा इफ्तार पार्टी में मिठाई परोसी गई थी। आशंका है कि दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई। डॉ. डीके शर्मा सिविल सर्जन ने बताया कि मरीजों में 10 बच्चे भी हैं। हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पार्टी में शामिल हुए एक युवक ने बताया कि जमात खाने में इफ्तार रखा गया था। मावे से बने पकवान खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी। यासमीन बी ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी में गए थे, वहां फ्रूट्स खाए थे। करीब 7:30 बजे हमने एकता किया था। उसके बाद खाना खाया था, इसमें नॉनवेज और मिठाई शामिल थी। घर आने के बाद रात करीब 1 बजे उल्टियां होना शुरू हो गईं। मोहल्ले के करीब 100 लोगों को ऐसी शिकायत हो रही थी। एम्बुलेंस आई तो मैं भी उसमें बैठकर अस्पताल चली गई। सुबह छुट्टी मिल गई। अभी तबीयत ठीक है।

 

Kolar News 20 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.