Video

Advertisement


मप्र में सूरज ने दिखाए तीखे तेवर
bhopal,Suraj showed, sharp attitude

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते तीन दिन से मौसम साफ होने के बाद सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। गर्मी के लिहाज से मप्र ने दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को राजगढ़, दमोह और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

भोपाल में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, ग्वालियर में पहली बार तापमान 40 डिग्री को छू गया। इंदौर में 38.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पिछले तीन दिन से 42-43 के बीच चल रहा तापमान गुरुवार को थोड़ा कम हो गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा।

 

 

मौसम विभाग की मानें तो वातावरण से नमी कम होने के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि इस सीजन में अभी तक लू के हालात नहीं बने हैं। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़, खजुराहो एवं दमोह में रहा। देश के सबसे गर्म शहरों में ये तीनों शहर आठवें नंबर पर रहे। वहीं, प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल से बादल छाने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

 

 

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के कारण इंदौर संभाग के जिलों में अरब सागर से कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से शुक्रवार को खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के अलावा बैतूल जिले में कहीं–कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

 

 

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के शेष जिलों में शुक्रवार को दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के असर से हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे। जिसके चलते तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी।

Kolar News 14 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.