Video

Advertisement


कृषि मंत्री का कमलनाथ पर पलटवार
bhopal,Agriculture Minister , Kamal Nath

भोपाल। शिवराज कैबिनेट के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को किसानों के प्रति झूठी हमदर्दी और अफवाह फैलाने वाला बताते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलननाथ जी सत्ता की तड़प में आपको अब किसान याद आ रहे हैं? जब आप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब आपको किसानों की याद क्यों नहीं आई?

 

कृषि मंत्री पटेल ने कमलनाथ को वादों की याद दिलाते हुए कहा कि आपने वचन दिया था कि किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करेंगे। आपने हस्ताक्षर तो कर दिए थे लेकिन बजट में कोई प्रावधान नहीं किया था, आप पैसे का रोना रोते रहे। किसानों के लिए आपके पास पैसा नहीं था लेकिन आईफा अवार्ड करने के लिए 700 करोड रुपए की आप ने व्यवस्था की । आप की कथनी और करनी में फर्क है इसलिए घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो। दोनों हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगो। किसानों से कहो कि हमने आपको धोखा दिया। हम ने आप से छल किया। अब आप हमें माफ कर दो।

 

मंत्री पटेल ने निशाना साधते हुए कहा कि 15 महीने आप की सरकार थी। आपने किसानों का एक रुपया प्रीमियम जमा नहीं किया। हमारी सरकार आते से ही हमने एक सप्ताह के अंदर आपका बकाया प्रीमियम जमा किया और किसानों को हजारों करोड़ों रुपए दिलवाए। आपने स्केल ऑफ फाइनेंस सौ परसेंट से 75 परसेंट कर दिया। इससे प्रदेश के किसानों को 2 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई आप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से करवाइए। ताकि आपने जो पाप किया है उसकी पूर्ति हो सके। उन्हाेंने हमला करते हुए कहा कि आपको कोई नैतिक अधिकार नहीं है किसानों के विषय में बात करने का? मध्यप्रदेश की जनता खासतौर से किसान आपको पहचान चुके हैं। उपचुनाव मे जनता ने आपको धक्का दिया और 2023 के चुनाव में जनता आपको जबरदस्त धक्का देगी आप चिंता न करें।

 

कृषि मंत्री पटेल ने कमलनाथ के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि आप ख्याली झूठी चिड़िया उड़ाना बंद कर अफवाह फैलाना बंद करो। प्रदेश में ओलावृष्टि से जिन किसानों का नुकसान हुआ है। उस का सैटेलाइट वीडियोग्राफी और पंचनामा बनाकर सर्वे कर लिया गया है। आप भ्रम फैला रहे हैं कि अभी तक सर्वे नहीं हुआ है? जल्दी ही किसानों के खाते में आरबीसी 6-4 और बीमा कंपनी के तहत सरकार उनके खातों में राशि अंतरित करने जा रही है। एक एक किसान के नुकसान की भरपाई भाजपा सरकार करेगी।

Kolar News 13 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.