Video

Advertisement


12 आईएफएस अधिकारियों के तबादले
bhopal,  IFS officers ,transferred

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 12 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, वन संरक्षक कार्य योजना बालाघाट अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को वन संरक्षक बालाघाट वृत्त पदस्थ किया है, जबकि वन संरक्षक देवास पीएन मिश्रा को वन संरक्षक वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। वहीं, नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर से प्रतिनियुक्ति पर उप वन संरक्षक ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह को डीएफओ टीकमगढ़ से डीएफओ दक्षिण सागर, थिरूकुराल आर. को प्रशिक्षु उप वमंडल अधिकारी मानपुर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया से डीएफओ टीकमगढ़ पदस्थ किया है।

इसी तरह, एसीएफ (सहायक वन सरंक्षक) स्तर के अधिकारियों में सुंदरदास सोनवानी, उप वन मंडल अधिकारी बैढ़न सिंगरौली से अधीक्षक पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया, संदेश माहेश्वरी एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व सोहागपुर नर्मदापुरम को एसीएफ इको टूरिज्म बोर्ड, अंकित जामोद उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर को एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, जाम सिंह मुवेल उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी को उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर, अनादि बुधोलिया उप वन मंडल अधिकारी सारणी बैतूल को उप वन मंडल अधिकारी सिलवानी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है। इनके अलावा राजेश मंडावलिया अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास वनमंडल को अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य मंदसौर और विकास माहोरे, अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य को अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास पदस्थ किया गया है।

Kolar News 12 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.