Advertisement
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें पति ने महिला थाने के सामने शिकायत करने आई पत्नी पर हंसिया से हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के सिर व गले पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। महिला अपने बच्चों को लेकर अलग रहती है। रविवार को महिला थाने में पति की शिकायत करने आ रही थी। पति उसे शिकायत करने से मना कर रहा था। आरोपी घर से ही बात न मानने पर जान से मारने के इरादे से आया था। पत्नी ने जब उसकी बात नहीं मानी तो पति ने हंसिए से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।टीआई शाहवाज खान ने बताया कि भानगढ़, बीना का रहने वाला राकेश चंदेल (38) पुत्र फूल सिंह चंदेल ड्राइवरी करता है। राकेश का पत्नी राधा बाई से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी अपने तीन बच्चों रोहित, निखिल और मोहिनी को लेकर 14 मार्च से छोला इलाके में अलग रहती थी। इसके बाद भी राकेश आए दिन विवाद करता था, जिसकी शिकायत करने पत्नी महिला थाने आ रही थी। राकेश उसे रिपोर्ट करने से मना कर रहा था। दोपहर 12 बजे के करीब राकेश भी मारने के इरादे महिला थाने पहुंचा। राकेश घर से ही इरादा बनाकर आया था कि अगर नहीं मानी तो मार दूंगा। जब महिला आरोपी की बात नहीं मानी तो हंसिए से हमला कर दिया। महिला के सिर व कंधे पर गंभीर चोटें आई है। मौके से महिला को इलाज के लिए जेपी अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया है। अभी महिला के बयान नहीं हो पाए हैं। आरोपी राकेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
9 April 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|