Video

Advertisement


देवर ने जबरदस्ती किया भाभी के साथ दुष्कर्म
रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला इंदौर से सामने आया है.जहां एक व्यक्ति ने अपनी भाभी को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।और उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पति को जब पता चला तो वो उसे मायके छोड़ आया। जिसके बाद पीड़िता ने खुदकुशी करने की कोशिश की। एमआईजी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि भान गढ़ रोड निवासी 37 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी पवनदीप उम्र 32 साल निवासी खंडवा रोड उसके दूर के रिश्ते में देवर लगता है। रिश्तेदारी के कारण साल 2019 से दोनों के बीच वाट्स एप पर बातचीत होने लगी थी। फोन पर कई बार आरोपी पवनदीप उससे अश्लील बातें करने की कोशिश करता था। लेकिन पीड़िता इस तरह की बातों का विरोध करती थी।साल 2021 में आरोपी ने पीड़िता को एबी रोड स्थित जिंजर होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर बाद में कई बार होटल में मिलने के लिए दबाव बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने पति को सारी बात बताई तो बदनामी के डर से पति उसे मायके छोड़ आया। जिसके बाद पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2022 को मायके में सुसाइड की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Kolar News 8 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.