Video

Advertisement


भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
bhopal, Transfer , Indian Administrative Service

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किया गया।

 

 

जारी आदेश के अनुसार जबलपुर संभाग के कमिश्नर बी. चंद्रशेकर को भोपाल ट्रांसफर करते हुए मंत्रालय में पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह भोपाल से लोक शिक्षण आयुक्त अभय कुमार वर्मा को जबलपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह मप्र के श्रम आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत को इंदौर से ट्रांसफर करते हुए सागर संभाग का कमिश्नर पदस्थ किया गया है। जबकि हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव को लोक शिक्षण आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Kolar News 30 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.