Video

Advertisement


पूरे देश में तो अमृतकाल चल रहा और कांग्रेस में राहुकाल: मुख्यमंत्री चौहान
bhopal, Amrit Kaal , Rahukaal

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को न तो राजनीति की जानकारी है और न ही राष्ट्रनीति की। जहां पूरे देश में अमृतकाल चल रहा है तो वहीं कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार शाम को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल नेहरू गांधी परिवार से न होते तो कहां होते, यह सारा देश जानता है। यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी गांधी नेहरू परिवार के सबसे असफल सबसे कमजोर गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलग-अलग धर्मों का अपमान करते हैं, जातियों का अपमान करते हैं। राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो। अहंकार में आकर उन्होंने पिछड़े वर्ग को गाली दी और गाली भी ऐसी की पूरी की पूरी जाति को चोर बता दिया। यह अहंकार नहीं है तो क्या है? माफी भी नहीं मांग रहे। मैं आज कह रहा हूं, पिछड़ा वर्ग कह रहा है कि हम न कांग्रेस को माफ करेंगे न राहुल गांधी को। अभी तो केवल सदस्यता ही गई है और बंगला गया है। कांग्रेस ने ओबीसी से टकराने की कोशिश की तो कांग्रेस नाम का शब्द ही चला जाएगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने सीताराम केसरी जैसे नेता का अंतिम समय कैसा तिरस्कार किया गया, उनका सामान सड़कों पर फिकवा दिया था, यह पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने न तो अपने नेताओं के विरुद्ध आए फैसलों का सम्मान किया और न ही दलित-पिछड़ों का सम्मान किया। इसके कई उदाहरण हैं। स्व. राजीव गांधी ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कैसे पलटा, यह सारा देश जानता है। कोर्ट की सजा को षड्यंत्र और लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं। राहुल गांधी के मुद्दे पर सत्याग्रह की घोषणा करने वाली कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा कि वह ओबीसी वर्ग के अपमान करने वाले बयान को संरक्षण क्यों दे रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अंहकार छोड़ ओबीसी वर्ग से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। अब कांग्रेस बताये कि क्या यह केवल राहुल जी के लिए नियम है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर देश, संसद और संविधान का अपमान किया। लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, भारत को बदनाम किया। क्या कांग्रेस इन बयानों से सहमत है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कूनों में चीतों को लेकर कहा कि एक अच्छी खबर है।

Kolar News 30 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.