Video

Advertisement


दिग्विजय सिंह को पत्रकार पर आया गुस्सा
gwalior, Digvijay Singh , journalist

ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी से निलंबन के बाद से ही कांग्रेस देशभर में सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता सरकार तक अपनी नाराजगी मीडिया के माध्यम से अपनी बात कहकर पहुंचा रही है। हालांकि इस दौरान कांग्रेस नेता खुद ही मीडिया से उलझ रहे हैं। एक दिन पहले राहुल गांधी निलंबन के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तो एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। वहीं रविवार को ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक पत्रकार से जमकर कहासुनी हो गई।

दरअसल, रविवार को ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसेे कांग्रेस नेताओं की उम्र को लेकर सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही दिग्विजय सिंह भड़क गए और पत्रकार से उनकी बहस हो गई। पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से पूछा था कि युवा तो रूठे घूम रहे हैं, कहीं न कहीं सिंधिया की राह पकड़ रहे हैं। ये जो बुजुर्ग 75 साल के हैं और बैसाखियों के सहारे रहे हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखाकर चुनाव जीत लेंगे। सवाल सुनते ही दिग्विजय सिंह गुस्सा हो गए और पत्रकार को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि क्या दिग्विजय सिंह बैसाखी पर चल रहा है? यहां तक कि दिग्विजय सिंह ने पत्रकार को चैलेंज करते हुए ये तक कह डाला कि- मेरे साथ चल कर बताओ। दिग्विजय सिंह ने पत्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उम्र भी पत्रकार से पूछ डाली। इस दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई।

 

बता दें कि एक दिन पहले राहुल गांधी भी पत्रकार वार्ता के दौरान एक पत्रकार पर भडक गए थे और उसे भाजपा का एजेंट बता दिया था।

Kolar News 26 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.