Video

Advertisement


मप्र कांग्रेस ने ‘मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
bhopal, MP Congress protested

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस पूरे देश में मुखर होकर विरोध जता रही है। मप्र मेंं कांग्रेस ने इसके विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर ताला और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी नीति के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है।

 

 

दीप्ति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानाों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज है, वे विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियाें को उजागर करने के लिए मुखरता से अपनी बात संसद में रखते हैं। लोकतंत्र पर प्रहार कर ऐसे जननेता के साथ इस प्रकार की कार्यवाही की जाना भाजपा और उसके नेता कुंठा से ग्रसित हो गये हैं। राहुल गांधी देश की जनता के अधिकारों के लिए मजबूती के साथ खड़े है। अब देश की जनता ही राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा को सबक सिखायेगी।

Kolar News 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.