Video

Advertisement


राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
khandwa, Congress protests , BJP office

खंडवा। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता होने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के घेराव का प्रदर्शन किया। कार्यालय के सामने खड़े होकर भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धक्का देकर कार्यालय से दूर किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर वाहनों में बैठाकर थाने ले आए और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

 

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म हो जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें भाजपा कार्यालय से दूर किया और थाने ले गई। प्रदर्शन में अर्ष पाठक, कुंदन मालवीय, मोहन ढाकसे, मनोज भरतकर, इंदल सिंह पंवार, इकबाल कुरैशी, दीपक मुल्लू राठौर, सुनील सकरगाये, श्याम यादव, रचना तिवारी, हेमलता पालीवाल, विकास व्यास, आलोक सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

 

काला दिवस के रूप में मनेगा 24 मार्च

इस मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 24 मार्च का दिन देश में काला दिवस के नाम से जाना जाएगा। इस देश में सत्य बोलने की, सच बोलने की आजादी को समाप्त किया जा रहा है। तानाशाह केंद्र सरकार ने जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी को अयोग्य कर दिया है, उससे ऐसा लगता है, संसद में सही भी बोलने की आजादी नहीं हैं। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही हो सकता है। हम लड़ेंगे और इनसे जीतेंगे।

Kolar News 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.