Advertisement
राहुल गाँधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है जिसको लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध के रूप में रैली निकाली। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ड्रीम लैंड चौराहे पर बीच रोड पर ही बैठ गए करीब 5 मिनट तक कार्यकर्ताओं ने यहां पर चक्का जाम भी किया।शुक्रवार शाम को कोतवाली चौक से युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निशांत सिंह चौहान ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने का विरोध किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली के रूप में ड्रीमलैंड चौराहे पहुंचे, यहां पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में एक तराजू भी पकड़ रखा था। जिसमें ईडी, आरएसएस, बीजेपी, सीबीआई, पीएमओ का पोस्टर लगाया। दूसरी ओर, सब पर भारी राहुल गांधी का भी पोस्टर लगाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सब पर भारी राहुल गांधी, हिटलर के भेष में मोदी आया देश में जैसे नारे भी लगाए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया। गए इस दौरान 5 मिनट तक रोड के दोनों और जाम लगा रहा।
Kolar News
25 March 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|