Video

Advertisement


कांग्रेस देश की समस्या है,और कांग्रेस की समस्या राहुल है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

राहुल गाँधी को 2 साल की सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। जिसके बाद देश भर में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। भोपाल में मप्र कांग्रेस कमेटी दफ्तर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और उस पर ताला लगाकर मौन प्रदर्शन किया। ​​​​​​जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने तब मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब उन्होंने मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बात कही थी। उधर कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाह सरकार विपक्ष पर ताला लगाकर रखना चाहती है।खंडवा में राहुल गांधी के समर्थन में भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाना कोतवाली ले जाया गया। यहां पुलिस ने धारा 151 में कार्रवाई की बात कही, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।दरअसल, मानहानि के एक केस में दो साल की सजा होने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल की सदस्यता खत्म कर दी गई। इसी को लेकर देशभर में कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में इंदौर में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करते हुए पीएम ने संविधान की हत्या की है। उन्होंने कहा राहुल गांधी न डरे हैं और न ही डरेंगे

Kolar News 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.