Video

Advertisement


प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर उत्सव मनाएगी भाजपा: वी.डी.शर्मा
bhopal, BJP celebrate ,V.D.Sharma

भोपाल। प्रदेश की भाजपा सरकार आने वाले 23 मार्च को अपने चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के तीन साल पूरे होने का उत्सव मनाएगी। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 24 और 25 मार्च को लाडली बहना योजना का पंजीयन होगा। 26 मार्च को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों का स्वागत सम्मान किया जाएगा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कार्यकर्ता धन्यवाद देंगे। 28 मार्च को भाजपा युवा मोर्चा प्रत्येक मंडल में बाइक रैली आयोजित कर सरकार के तीन साल पूरे हो जाने का जश्न मनाएगा। 31 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर सरकार के कार्यों की चर्चा की जाएगी। 01 अप्रैल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सेवा बस्तियों में संपर्क और चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगा। 11 अप्रैल को महात्मा फुले जयंती और 14 मार्च को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

Kolar News 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.