Advertisement
ग्वालियर में दोस्त के साथ होटल में पहुंची एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई है। महिला अपने दोस्त के साथ होटल पहुंची थी। यहां 6 घंटे के लिए रूम बुक किया था। दोस्त से मोबाइल में मैसेज को लेकर कुछ बहस हुई। इसके बाद दोस्त बाहर निकल आया और महिला ने यह कदम उठा लिया। घटना गिरवाई स्थित होटल प्रिंस मामा की है।अब पुलिस पता लगा रही है कि शादीशुदा महिला अन्य शादीशुदा पुरुष के साथ होटल के रूम में क्यों आई थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम कराएगी। होटल में स्टाफ के सामने महिला को उसका दोस्त अपना सब कुछ बता रहा था। पुलिस अफेयर के एंगल पर भी जांच कर रही है।शहर के गिरवाई थाना स्थित होटल प्रिंस मामा में शुक्रवार दोपहर 11.45 बजे गोविंद सिंह पाल के नाम से एक रूम बुक किया गया। यह रूम सिर्फ 6 घंटे मतलब दोपहर 12 बजे से शाम 6 तक के लिए लिया गया था। गोविंद के साथ एक महिला भी रूम में आई थी। कुछ देर बाद किसी बात पर युवक बाहर आ गया। जब वह वापस रूम नंबर 204 में जाने को हुआ, तो महिला ने अंदर से रूम लॉक कर लिया था। युवक के काफी कहने के बाद भी महिला ने रूम नहीं खोला। इस पर गोविंद होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से रूम खोलने के लिए कहा। होटल में दूसरी चाबी नहीं थी।इसके बाद काफी देर तक महिला को आवाज लगाई। शाम को मामला संदिग्ध होने पर गिरवाई थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल का रूम खुलवाया तो अंदर महिला फांसी पर लटकी मिली। महिला का एक पैर जमीन पर, दूसरा बेड पर रखा था। एक हाथ से वह गले का फंदा पकड़े हुए थी।मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला लिया। शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गुढ़ा बालाजी पुरम निवासी 31 वर्षीय लाली कुशवाह पत्नी नीरज कुशवाह के रूप में हुई है, जबकि मृतका के साथ में रूम लेने वाला उसका दोस्त गोविंद सिंह पाल निवासी चीनोर है।
Kolar News
18 March 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|