Video

Advertisement


शिवराज बोले बीबीसी के खिलाफ कड़ी करवाई हो
 बीबीसी के खिलाफ कड़ी करवाई हो

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  बीबीसी पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिससे बीबीसी जैसी संस्था को परेशानी हो रही है।  इसलिए वह ऐसी डॉक्यूमेंट्री बनाकर भारत को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।  इनके खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की भारत की बुनियाद हमारे संविधान में उल्लेखित, सिद्धांतों और मूल्यों पर टिकी है। इसमें संप्रभुता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता जैसे  कई मूल्य शामिल है। हमने अग्रेजों से आजादी मिलने के बाद इन मूल्यों को और समृद्ध किया है .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में उभरा है। भारत आज कई मुद्दों पर दुनियां का  नेतृत्व कर रहा है। लेकिन भारत की तरक्की से कुछ समूहों को परेशानी हो रही है।  इसलिए वह देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.. बबीसी ने पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। बीबीसी ने स्वयं को ही जज नियुक्त कर लिया। और स्वयं को जूरी के रूप प्रस्तुत करने का काम किया है।  ऐसा सिस्टम तो ब्रिटेन में भी नहीं.मुख्यमंत्री ने कहा बीबीसी स्वेक्षा से जज के रूप में खुद ही को नियुक्त कर लिया और स्वयं को दूरी के रूप में प्रस्तुत करने का काम

किया है। जो ब्रिटेन की कार्यप्रणाली से भी मेल नहीं खाता है।शिवराज सिंह ने कहा बीबीसी ने इस मामले की सामाजिक, राजनैतिक,
संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। डॉक्यूमेंट्री ने मुखौटा खोज पत्रकारिता का लगा रखा है। जब की वास्तव में यह भारत की संप्रभुता और
 गैरजिम्मेदार और गंभीर हमला है। जिसका उद्देश्य भारत  के संविधान को कमजोर करना है। 

Kolar News 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.