Video

Advertisement


दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 मार्च से शुरु होगा योग महोत्सव
new delhi, Yoga Festival ,Talkatora Stadium

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) संयुक्त रूप से तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 14 मार्च को योग महोत्सव का आयोजन करेगा। इसके साथ एमडीएनआईवाई कैंपस में 15 मार्च को पोस्ट महोत्सव योग कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, जी किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर मंत्री एन बीरेन सिंह, मणिपुर के मुख्यमंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई की उपस्थिति में योग महोत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगे।

 

तीन दिवसीय योग महोत्सव 2023 में कई तरह की गतिविधियां होंगी जिनमें योग गुरुओं द्वारा वार्ता, वाइस चांसलर समिट- जहां अग्रणी संस्थानों के प्रमुख अपने अनुभव साझा करेंगे, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के आयुष समिट, योग फ्यूजन-प्रदर्शन, योग लयबद्ध प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इस वर्ष, योग महोत्सव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों, निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), महिला कल्याण संगठनों, विश्वविद्यालयों, योग विश्वविद्यालयों से सक्रिय भागीदारी देखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय, भारत में आईडीवाई के लिए नोडल मंत्रालय होने के नाते, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आठ सफल संस्करणों के आयोजन का बीड़ा उठाया है, जिसे दुनिया भर में समर्थन मिला है।

Kolar News 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.