Video

Advertisement


राहुल गांधी विदेश में कर रहे हैं देश का अपमानः साध्वी प्रज्ञा
bhopal, Rahul Gandhi , Sadhvi Pragya

भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके द्वारा लंदन में दिए गए बयानों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, यह राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया है। वे विदेश में कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती।

सांसद साध्वी प्रज्ञा शनिवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। यहां रेलवे द्वारा पांच ट्रेनों को हाल्ट दिया गया है। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'हमने यह मान लिया है कि आप भारत के नहीं हो, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। ये हमने नहीं बल्कि चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता।' यह राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है।

उन्होंने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस की सरकार ने देश को खोखला करके रख दिया था। अब राहुल गांधी विदेश में जाकर कह रहे हैं कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। 'इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को धिक्कारती हूं।' उन्होंने कहा कि अब इस पर सवाल खड़े होने चाहिए कि आखिर ये हमारे देश में कैसी राजनीति कर रहे हैं। अब इन्हें राजनीति का अवसर नहीं मिलना चाहिए और राजनीति से निकाल कर फेंक देना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि 'संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सब कुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व तो खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप (राहुल गांधी) अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं।'

दरअसल, संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से रहवासी रेल सुविधा की मांग कर रहे थे इसीलिए यहां पांच ट्रेनों को स्टॉपेज दिया गया है। शनिवार से ट्रेनों को स्टेशन पर रोका जाने लगा है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ट्रेनों के ठहराव के शुभारंभ अवसर पर स्टेशन पहुंची थीं। उक्त स्टेशन पर जयपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस, भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस, भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस और मदुरै बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज होगा।

Kolar News 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.