Video

Advertisement


कांग्रेस करेगी ‘‘राजभवन का घेराव-विशाल मार्च’’
bhopal, Congress , "encirclement of Raj Bhavan

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आगामी सोमवार 13 मार्च को राजधानी भोपाल में राजभवन का घेराव-विशाल मार्च का आयोजन करेगी। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायकगण और कांग्रेसजन जवाहर चौक पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए राजभवन के घेराव के लिए कूच करेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में अपनायी गई क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराये उत्पन्न आर्थिक संकट से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में तब्दील हो गई है। देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे निरंतर व उत्तरोत्तर अत्याचार, बलात्कार-सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उनकी निर्मम हत्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियां के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस ने उक्त आयोजन में समस्त जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलाें के सभी साथियों, विशेष रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षाें, मण्डलम और सेक्टर कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों सहित सभी कांग्रेसजनों को राजभवन घेराव-विशाल मार्च कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनिवार्य रूप से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Kolar News 10 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.