Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की प्रतिमा का अनावरण
bhopal,Chief Minister ,Arjun Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार शाम को व्यापमं चौराहे पर स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक मंच पर नजर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. अर्जुनसिंह मप्र के ऐसे लाल थे, जिन्होंने अपने काम से मप्र को पूरे देश में गौरवान्वित किया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह के जीवन को मैं देखता हूं तो कई विशेषताएं नजर आती हैं। वे किसी दल या संस्था के कारण नेता नहीं बने थे,अपने व्यक्तिगत गुणों से बने थे। अपनी मेहनत और गरीब कल्याण की नीति के साथ उन्होंने कई कदम उठाए, लोग उन्हें राजनीति के चाणक्य के तौर पर भी जानते थे। मंत्री के रूप में जिस मंत्रालय में रहे बेहतर काम करके दिखाया। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके काम को प्रदेश में आज भी याद किया जाता है। कई डकैतों का आत्मसमर्पण उनके समय में हुआ था। वैचारिक विरोधी होते हुए भी वे पं दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के कार्यक्रम में आए थे। आज कल ऐसे मंचों पर जाना भी साहस का काम है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने एक साथ कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अर्जुन सिंह से वैचारिक मतभेद होते हुए भी हमारे मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि हम राजनीति में अस्पृश्यता को स्थान नहीं देते। भले ही ऐसे कुछ आयोजनों की आलोचना होती हो पर हमने राजनीति में शत्रुता को स्थान नहीं दिया है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण का सम्मान दिया और हमारे मुख्यमंत्री आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कांग्रेस सहित सभी सभी विपक्षी दलों को भाजपा की इस उदार संस्कृति से भी कुछ सीखना चाहिए।

Kolar News 8 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.